राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि व शहीद दिवस पर उपखंड प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा एवं शांति यात्रा का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार हनुमान सिंह देवल ने की। इस अवसर पर विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक, नायब तहसीलदार प्रह्लाद राय पारीक, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की संयोजक मोनिका सैनी, निर्मल सोनी,एसबीडी राजकीय महाविद्यालय के सोहनलाल,राजकुमार,निरंजन वहीं
नगरपालिका से विजय सिंह व संदीप आदि उपस्थित रहे। समिति के संयोजक भरत गौड़ ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करने के लिए श्रद्धांजलि सभा एवं शांति यात्रा का आयोजन रखा गया।साथ ही रामधुन व मौन रखकर बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई है। तहसीलदार देवल ने बताया कि महात्मा गांधी का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है, उनके द्वारा दिये गये सत्य व अहिंसा के सिद्धांत सम्पूर्ण विश्व के लिए स्वीकार्य है।"नायब तहसीलदार प्रह्लाद राय पारीक व मोनिका सैनी ने गांधी के विचारों व व्यक्तित्व को विश्व स्तर पर प्रासंगिक बताया। इस दौरान ताल मैदान से शहर के मुख्यमार्गों से होते हुए गांधी चौक तक शांति यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में एनसीसी, स्काउट और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा लगाए गए महात्मा गांधी अमर रहे व भारत माता की जय के नारों से वातावरण देश भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम का सफल संचालन भरत गौड़ द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ