चूरू, । वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में चूरू से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रफीक मंडेलिया ने कहा कि जनता के वोट पर डाका डालने, मतदाता सूचियों से नाम काटने और लोकतंत्र की आवाज दबाने की किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे गंभीर सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस अब निर्णायक संघर्ष करेगी। राजस्थान की जनता लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर लोकतंत्र की आवाज बुलंद करें और सत्ता को लोकतांत्रिक ताकत का एहसास कराएं। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, आशाराम सैनी, धर्मेंद्र बुडानिया, रमजान खान, नानकराम डूडी, नारायण बालाण एवं लीलाधर चुलेट ने भी कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जमील चौहान ने किया। बैठक में चूरू सभापति प्रत्याशी संजय भाटी, रतननगर चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र ढण्ड, अंजनी शर्मा, अबरार खान, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, साजीद मोयल, असलम खां मोयल, आरिफ रिसालदार, पंकज सैनी, अली मोहम्मद भाटी, अजीज खां, सुनीता कपुरिया, जगदीश प्रसाद, सलीम पावटे, गुलजार खान, बजरंग मेघवाल, आदिल कुरेशी, प्रदीप चावरिया, अलानूर लुहार, विकास मील, मोहन टेलर, सुशीला सुण्डा, श्रवण बसेर, समीउल्लाह गौरी, विनोद खटीक, सुरेश शर्मा, कमल सिंह राठौड़, नौमान सैयद, कपिल भाटी, तोफिक खान, अब्दुल मनान, मोहनलाल रोलण, वाहिद अली, हर्ष लाम्बा, सोयल डीके, सलीम गौरी, शाहरुख खान, खालिद कुरेशी, सुरेश गहलोत, इमरान मलनस एवं सतार पावटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निर्दलीय प्रत्याशी सकिला बानो ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन बैठक के दौरान चूरू जिला परिषद के वार्ड संख्या 26 से निर्दलीय प्रत्याशी सकिला बानो पत्नी अयुब खां राणासर ने अपना नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश बुडानिया को समर्थन देने की घोषणा की। मंडेलिया हाउस स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा की। इस अवसर पर रफीक मंडेलिया ने सकिला बानो का स्वागत एवं अभिनंदन किया। 27 अक्टूबर को राहुल कस्वां और रफीक मंडेलिया करेंगे ग्रामीण दौरा देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर धान्धू ने बताया कि 27 अक्टूबर को सांसद राहुल कस्वां एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया चूरू जिला परिषद के उम्मीदवारों के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दौरा सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान वे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे।
वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली को लेकर कांग्रेस की बैठक, दिल्ली कूच करेंगे चूरू के हजारों कार्यकर्ता
10/26/2026 06:11:00 pm
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ