Type Here to Get Search Results !

स्वर्णकार समाज ने धूमधाम से मनाई अजमीढ़ जयंती



स्वर्ण कला के संरक्षण और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर दिया जोर

चूरू, । मेढ़ क्षेत्रीय स्वर्णकार भवन में रविवार को स्वर्णकार समाज की ओर से अजमीढ़ जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्ग पूरनमल जम्मूवाल, जोधराज तोषावड़ एवं सत्यनारायण ठाकरान मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित स्वर्णकार समाज के लोगों ने अजमीढ़ जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विजय सनखत ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पूरनमल जम्मूवाल, लेखराज कुकरा एवं सीताराम बराड़िया ने अजमीढ़ जी के इतिहास, स्वर्ण कला की परंपरा एवं उसके संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने समाज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करवाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जमनाधर कड़ेल, जगदीश कुलथिया, राजकुमार सनखत, भानूप्रकाश तोषावड़, कमल कुमार तोषावड़, बजरंग लाल सनखत, विजय ठाकरान, सुशील कुमार बराड़िया, अशोक नारनौली, आनंद ठाकरान, जगदीश नारनौली, दुलीचंद कुलथिया एवं विनोद सनखत सहित स्वर्णकार समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ