Type Here to Get Search Results !

समीर खान खोखर बने जिला अध्यक्ष



चूरू,। राष्ट्रीय लोकदल आरएलडी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक मंगलवार को चूरू में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।बैठक के दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चूरू जिला अध्यक्ष पद पर परिवर्तन करते हुए खालिद हुसैन को पदमुक्त कर समीर खान खोखर को चूरू जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अरशद पठान को राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला महासचिव मनोनीत किया गया।इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इलियास खान ने कहा कि चूरू जिले और तहसील क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से पुनः पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा वर्ष 2028-29 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में योग्य और मजबूत उम्मीदवारों को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा।बैठक में युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। युवा नेता कौशल ढाका के नेतृत्व में कई युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष इलियास खान से मुलाकात कर राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान कौशल ढाका, विकास, अनिरुद्ध, जुनैद, आफताब सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ