विष्णु सोनी के प्रदेश मंत्री बनने पर स्वर्णकार समाज ने खुशियां
Dainik Hamara Gagan News6/02/2026 09:12:00 pm0
चूरू, । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री पद पर विष्णु सोनी की नियुक्ति होने पर स्वर्णकार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने गढ़ चौराहे पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। समाजजनों ने विष्णु सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा समाज का प्रतिनिधित्व और सशक्त होगा। उपस्थित लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इस नियुक्ति का स्वागत किया।इस अवसर पर धनपत सोनी, निरंजन सोनी, गणेश सोनी, जेपी सोनी, विनोद सोनी, शिव कुमार सोनी, सज्जन सोनी, श्रवण सोनी, अजय सोनी, लालचंद सोनी, मुकेश सोनी, रघुवीर सोनी, सुरेश सोनी, कन्हैया लाल सोनी, अन्नतराम सोनी, अशोक सोनी, राजकुमार सोंनी, चेतन सोनी, बेद सोनी, विजय सोनी व लेखराम सोनी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ