झुंझुनू(चंद्रकांत बंका) पिलानी की धरती से एक और गौरवशाली खबर। सीआईडी पिलानी की काउंटर यूनिट में तैनात सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार धनखड़ ने वो कर दिखाया जो बहुत कम पुलिसकर्मी कर पाते हैं। उत्कृष्ट कार्यशैली और बेमिसाल सेवाओं के लिए उन्हें तीसरी बार 'डीजीपी डिस्क' से सम्मानित किया जाएगा।
खबर फैलते ही पुलिस विभाग से लेकर आम लोगों तक में खुशी की लहर दौड़ गई।
रिकॉर्ड जो खुद बोलता है
दिनेश धनखड़ का करियर किसी मिसाल से कम नहीं
रिकॉर्ड जो खुद बोलता है
दिनेश धनखड़ का करियर किसी मिसाल से कम नहीं:
साल सम्मान किसलिए मिला
2019 असाधारण आसूचना कुशलता पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा खुफिया काम में महारत पर
2020डीजीपी डिस्क, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए पहली बार
2021 डीजीपी आपदा सेवा डिस्क, आपदा के समय सराहनीय सेवा
2026। डीजीपी डिस्क, तीसरी बार, लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस
चार बड़े सम्मान, 7 साल में - ये आंकड़ा ही इनकी कर्तव्यनिष्ठा की कहानी कह देता है।
ड्यूटी के साथ दिल भी जीतते हैं धनखड़
अफसरों की मानें तो दिनेश धनखड़ सिर्फ वर्दी का रौब नहीं रखते। मिलनसार स्वभाव, व्यावहारिक अप्रोच और आमजन से सीधा जुड़ाव इनकी पहचान है। केस सुलझाने में तेज दिमाग और फील्ड में उतनी ही ईमानदारी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने में अगर दिनेश धनखड़ हैं तो न्याय की उम्मीद दोगुनी हो जाती है। खाकी के पीछे छिपा इंसान जब जनता के साथ खड़ा हो, तो भरोसा अपने आप बन जाता है।
पिलानी के लिए गर्व का पल
एक ही अधिकारी को तीसरी बार डीजीपी डिस्क मिलना राजस्थान पुलिस में बड़ी बात है। ये सम्मान सिर्फ दिनेश धनखड़ का नहीं, पूरे शेखावाटी का सम्मान है।
डीजीपी डिस्क पाने वाले चुनिंदा अफसरों की लिस्ट में बार बार नाम दर्ज कराना बताता है कि जूनून और ईमानदारी हो तो वर्दी खुद बोलती है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ