Type Here to Get Search Results !

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष राम गोपाल सुथार ने रतनगढ़ में जल सेवा कार्यक्रम में की शिरकत




पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित जनप्रतिनिधियों ने की जल सेवा, जल संरक्षण का लिया संकल्प

चूरू, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे 'वंदे गंगा : जल संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर पीएचईडी द्वारा आयोजित जल सेवा कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शिरकत की और जल सेवा कर जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बन चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है तथा जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने तथा अधिकाधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि  यदि आज जल बचाने के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं से वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग एवं जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही जल संरक्षण अभियान सफल हो सकेगा।

इस दौरान अर्जुन सिंह फ्रांसा, द्वारका प्रसाद सेन, पीएचईडी एक्सईएन महेंद्र कांटीवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जल सेवा करते हुए जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ