चूरू, । आश्रयहीन असहाय और अस्वस्थ प्रभुजनों की सेवार्थ संचालित अपना घर आश्रम में निर्मित दो कमरों के निर्माण पट्ट का अनावरण एवं वाटर कूलर युक्त शीतल जल मंदिर का उद्घाटन शनिवार शाम दानदाता परिवारों के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया। आश्रम संचालन समिति के डॉ विजय प्रकाश गोयल ने बताया कि शीतल जल मंदिर का निर्माण नेमीचंद सोनी द्वारा करवाया गया है तथा एक कमरा बनवारी लाल रिणवा परिवार तथा दूसरा कमरा रावतराम नर्बदा देवी जोशी परिवार द्वारा बनवाया गया है, इसी क्रम में विजया देवी ब्रिज मोहन लखानी द्वारा आश्रम के उपयोगार्थ एक एयर कूलर भी भेंट किया गया है। इस अवसर पर आश्रम व्यवस्था संचालन समिति के विश्वनाथ सोनी, एडवोकेट रामावतार ठठेरा, सचिव कुलदीप व्यास एवं कोषाध्यक्ष महोदय नरेंद्र झंवर ने समस्त सहयोगियों का आभार प्रकट किया। आश्रम समिति की ओर से कन्हैया लाल जोशी, नरोत्तम सोनी, मुकेश रिणवा आदि का सपरिवार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रताप बोथरा, महावीर रामगढ़िया, रजनीकांत सोनी, लीलाधर सराफ, एड महावीर सिहाग, मयंक रिणवा आदि उपस्थित थे।
अपना घर आश्रम में शीतल जल मंदिर का शुभारंभ
3/16/2026 10:38:00 am
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ