चूरू, । केंद्र एवं राज्य सरकार की एक जनपद एक उत्पाद ओडीओपी योजना के तहत कृष्ण आर्ट पैलेस रीको में दो दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इवेंट्स टीम की जानवी शर्मा ने युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर गिरधारीलाल जांगिड़ ने कौशल विकास की प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत जानकारी दी । शिविर में उद्यमियों, व्यापारियों तथा नए व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक युवाओं को विभिन्न जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल रूप से सक्षम किया गया। शिविर में गिरधारीलाल जांगिड़ ने बताया कि अपने उत्पादों को ऑनलाइन और सोशल मीडिया के माध्यम से आप कैसे बेच सकते हो। उन्होंने बताया कि अपने उत्पादों को देश अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक कैसे पहुंचा जा सकता है, इसके बारे में उन्होंने राजस्थान सरकार की जुड़ी विभिन्न योजना की जानकारी दी। इस दौरान जिले के वुडन हैंडीक्राफ्ट लकड़ी से जुड़े कार्यक्रम और उद्योगों को ऑडीओपी योजना के बारें में जानकारी दी। इस अवसर पर जानवी शर्मा व मुकेश शर्मा ने ओडीओपी प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर पवन सैनी, केशव शर्मा, भवानी सिंह व बाबूलाल आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ