Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान अंतर्गत विस्तृत कार्ययोजना पर करें काम, स्थानीय आकांक्षाएं को करें सम्मिलित : सुराणा




जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम —वार्ड अभियान, संपर्क पोर्टल, पंच गौरव, एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था, विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए निर्देश

चूरू, । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम— वार्ड अभियान, पंच गौरव, संपर्क पोर्टल, विभागीय योजनाओं की समीक्षा 

जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान अंतर्गत विस्तृत कार्ययोजना पर काम करें और मास्टर प्लान में स्थानीय आकांक्षाएं को सम्मिलित करें। अभियान अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों के लिए स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिले में 15 मई तक संचालित होने वाले इस अभियान अंतर्गत मास्टर प्लान में आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक कौशल और रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखा जाए। पंचायत स्तरीय व वार्ड लेवल टीम द्वारा आमजन से चर्चा कर डेटाबेस तैयार करें और विभिन्न हितधारकों व विभागों से चर्चा उपरांत ग्राम सभा व वार्ड सभाओं में मास्टर प्लान के कार्यों का अनुमोदन किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करें और समयबद्ध ढंग से सभी गतिविधियां आयोजित की जाएं। 

उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने पंच गौरव से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी भुगतान हेतु लंबित बिलों को यथाशीघ्र भिजवाएं। 

सुराणा ने जिले में सभी उपखंड क्षेत्रों में एलपीजी आपूर्ति के संबंध में फीडबैक लिया और समुचित आपूर्ति के लिए आवश्यक प्रबंधन के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी नगर निकाय अधिकारियों से नाला— नाली सफाई कार्य पूर्ण करवाने, अवरुद्ध सीवरेज, ड्रेनेज लीकेज को दुरूस्त करवाने और बरसात के दौरान पानी भराव जैसी समस्याओं के निस्तारण के लिए अभी से ही तैयारी सुनिश्चित करने की बात कही। 

इस अवसर पर उन्होंने पेंशन व पालनहार के वेरिफिकेशन पूरे करने, महानरेगा योजना अंतर्गत मस्टरोल जारी करने व लेबर इंगेज बढ़ाने, डीएमएफटी अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों के पूर्ण मरम्मत कार्यों के बिल भुगतान हेतु भिजवाने, पीएम कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत लक्ष्य पूरे करने, एसबीएम ग्रामीण व शहरी तथा एमजेएसए 2.0 में कार्य पूर्ण करने, बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन व क्रियान्व्यन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पीएम आवास योजना, एसबीएम सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, डीसीएफ भवानी सिंह, एसीईओ भागचंद खारिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।कर अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ