चूरू, । शहर के सरदारशहर रोड स्थित शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप में प्रवेश द्वार, मैनेजमेंट ऑफिस, पिकलबॉल कोर्ट एवं सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, विधायक हरलाल सहारण,भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं हनुमानगढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजकुमार हिसारिया आदि ने किया। इस अवसर पर शेखावाटी सिटी के प्रोपराइटर गौरिशंकर मंडेवालिया ने बताया कि लगभग एक वर्ष की अवधि में विकसित यह सोसाइटी जिले की पहली आरईआरए स्वीकृत गेटेड टाउनशिप है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रिचार्ज वेल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा सड़क के पानी को जमीन में पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त कॉलोनी में 4 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड सीवरेज टैंक तथा 2 लाख लीटर क्षमता का हेड टैंक भी तैयार किया जा चुका है। वहीं मैनेजमेंट ऑफिस का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा ने इस परियोजना की समस्त जानकारी दी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यह चूरू जिले की पहली ऐसी स्वीकृत कॉलोनी है। जिसमें विकासकर्ता द्वारा हरियाली, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवनशैली का विशेष ध्यान रखा गया है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यहां का आधुनिक मंदिर तथा अन्य सुविधाएं कॉलोनीवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि यह पूर्ण सुविधायुक्त कॉलोनी न केवल चूरू बल्कि पूरे बीकानेर संभाग के लिए एक सुव्यवस्थित और आधुनिक आवासीय परियोजना के रूप में विकसित हो रही है। इस अवसर पर वेणुगोपाल अग्रवाल, शेरू गोयनका, संजय व राकेश थालौड़ आदि सहित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में अंकित बाजोरिया एवं सावन परिहार का सराहनीय योगदान रहा। संचालन डॉ. कमल वशिष्ठ ने किया।
प्रवेश द्वार, मैनेजमेंट ऑफिस, पिकलबॉल कोर्ट एवं सेल्फी प्वाइंट का किया शुभारंभ
3/16/2026 10:36:00 am
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ