Type Here to Get Search Results !

स्वच्छता को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा : सहारण




राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश



चूरू,  राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को चूरू रोडवेज बस स्टैंड से स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों और आमजन ने शिरकत कर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले और परिवेश को  स्वच्छ और सुंदर बनाए। उन्होंने आमजन से स्वच्छता सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस अब चैत्र प्रतिपदा को मनाया जाएगा। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इसकी शुरुआत स्वच्छता अभियान से की गई है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव होता है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सफाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें आमजन की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि 19, 20 और 21 मार्च को चूरू उत्सव के तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे, जिनमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान राजसखी मेला, ओडीओपी मेला तथा पंच गौरव प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

इस मौके पर बसंत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्वच्छता और जनजागरूकता पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए स्वच्छता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल, आयुक्त अभिलाषा सिंह, विक्रम कोटवाद, अभिषेक चोटिया, सीपी शर्मा, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, दीनदयाल सैनी, पूर्णिमा यादव, सुदीप शर्मा, सुनील सोनी, इरफान खान, नरेंद्र कंवल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन सुरेश सारस्वत ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ