सुजानगढ़। निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोपालपुरा में विधायक कोष से बने सामुदायिक भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि अपने क्षेत्र के अनवरत विकास हेतु प्रतिबद्ध हु,ग्रामीण भी विकास की कड़ी में व्यवस्था बना कर अपना सहयोग करें,सत्ता एवं जनता का हाथ पूर्णतया मिलने से विकास जीवंत हो जाता है विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए सरपंच सविता राठी ने कहा कि सामुदायिक भवन की मांग विधायक मनोज मेघवाल ने तुरंत पूरी की जिसमें मोहल्ले वासियों ने अपना भरपूर सहयोग किया,जिससे भवन में चार चांद लग गये, उप प्रशासक गणपत दास स्वामी, पंच देदाराम, पंच बुधा देवी,पूर्व पंच रेखा राम, गोपालाराम, बालाराम, पंच विक्रम,चतराराम,दीपचंद गिलड़ा,गंगासिंह राठौड़ मंचासिन थे,भूमि दानदाता रामेश्वर मेघवाल,जगदीश मेघवाल का सम्मान साफा,माला, शाल से विधायक ने किया,अतिथियों का स्वागत पूर्व पंच कैलाश, देबूराम,पृथ्वीराम, धर्माराम, प्रेमाराम,नेमाराम,स्वर्ण राम ने साफा शाल,माला से किया।विधायक को मोहल्ले वासियों ने केला फल से तराजू पर तौला,अच्छू,धापू,रुक्मा,कमली,संतोष,भंवरी,लिछमा ने बधावा गाकर स्वागत किया,स्वागत नृत्य आरती एवं सरिता,लक्ष्मी,कविता ने किया,विधायक ने राजकीय बेगराज राठी उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक कोष से बनाए टिन शेड का भी उद्घाटन किया,प्रिंसिपल केशर सिंह राजपूत ने स्वागत किया,संचालन कवि हरि गोपालपुरा ने किया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ