Type Here to Get Search Results !

चूरू 311 एप्प पर करें एम— चालान : सुराणा




जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में चूरू 311 एप्प, जनगणना, संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय कार्यक्रमों सहित आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

चूरू, । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय कार्यक्रमों सहित आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि चूरू जिले के लिए विकसित किए गए चूरू 311 एप्प पर एम— चालान किए जाएं। सभी नगरनिकाय अधिकारी अपने टीम को इसके संबंध में समुचित प्रशिक्षण दें तथा नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। जिला स्तर पर साप्ताहिक रूप से इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को कहा कि हाइटेंशन लाइनों के संबंधित आरओडब्ल्यू प्रकरणों का निस्तारण करें। आरओडब्ल्यू प्रकरण शासन— प्रशासन की प्राथमिकता हैं, इसलिए इनके निस्तारण के लिए समुचित कार्यवाही करें।

उन्होंने जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी चार्ज जनगणना अधिकारी जनगणना के दौरान सभी दायित्वों व गतिविधियों के बारे में स्पष्ट रहें। जनगणना के दौरान सभी चरणों में किए जाने वाले सभी कार्यों के बारे में मशीनरी को प्रशिक्षण दिया जाए और सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से संपादित की जाएं।

उन्होंने कहा कि सभी नगरनिकाय अधिकारी बरसात से पहले शहरी क्षेत्रों में स्थित सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करवाएं। सभी उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में स्थित नगरनिकाय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में अवरूद्ध नालों और बरसात के कारण पानी भराव की स्थितियों की समीक्षा कर आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करें। पीएमश्री स्कूलों की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पीएमश्री स्कूलों के लिए लगाए गए प्रभारी अधिकारी निर्धारित पैरामीटर के अनुसार नियमित मॉनीटरिंग करें और अपेक्षित रैंकिंग के लिए प्रयास करें। सभी शिक्षा अधिकारी शैक्षिक उन्नयन की दिशा में पीएमश्री स्कूलों के निर्धारित पैरामीटर पर फोकस करते हुए प्रगति लाएं ।
   
सुराणा ने एसआईआर— 2026 को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। सभी ईआरओ अपने स्तर पर की जाने वाली सभी गतिविधियां समयबद्ध ढंग से संपादित करें।
 
उन्होंने बिजली, पानी, चिकित्सा सहित आवश्यक सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि आमजन को विभागीय सेवाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लाभ मिले। सभी अधिकारी सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निस्तारण करें।

जिला कलक्टर सुराणा ने डिस्कॉम के अधिकारियों को पीएम सूर्यघर योजना में आवेदन हेतु आमजन को प्रोत्साहित करें और अधिकाधिक संयंत्र स्थापित करें। डिस्कॉम के अधिकारी वेंडरों के सहयोग से आमजन को प्रेरित करें। इसी के साथ प्राप्त आवेदनों तथा इंस्टाल किए गए सोलर संयंत्रों में गैप को कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों में परिवादियों के असंतुष्टि वाले प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादों को समयसीमा निर्धारित कर निस्तारित करें। परिवादों में अनावश्यक देरी नहीं हो तथा त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से परिवादियों को संतुष्ट करें। इसी के साथ 15 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों एवं असंतुष्टि वाले परिवादों में प्रकरणवार चर्चा करते हुए समुचित निस्तारण करें।

सुराणा ने प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना में संबंधित कृषि, पशुपालन, राजीविका, सहकारी बैंक, अग्रणी प्रंबधक बैंक, उद्यान, मत्स्य आदि विभागों के साथ विभिन्न इंडीकेटरर्स की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए एक्शन प्लान के अनुसार समुचित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और पालनहार योजना के सत्यापन के निर्देश दिए और सभी नगरनिकाय अधिकारियों व विकास अधिकारियों को समुचित प्रचार— प्रसार करते हुए वंचित पेंशनरों का सत्यापन करवाने की बात कही।

जिला कलक्टर ने बैठक में एमजेएसए 2.1 व 2.2 में स्वीकृत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करवाने, स्वामित्व योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, विभागीय अधिकारियों को डीएमएफटी में स्वीकृत कार्यों में कार्य पूर्णता व लंबित भुगतान, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों के मरम्मत कार्य को पूर्ण करने, अटल ज्ञान केन्द्र, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत फार्म पौंड व तारबंदी कार्य, राज उन्नति अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर, गोदाम निर्माण, कौशल विकास कार्यक्रम आदि कार्यों, खाता विभाजन व राजस्व प्रकरणों, आईईसी गतिविधियों सहित विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा कर समुचित निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ