Type Here to Get Search Results !

करोड़ों रुपयों के लगत से बनी सड़को का किया लोकार्पण



बीदासर (महेश भोभरिया) नगर पालिका द्वारा कस्बे के अनेक वार्डों में करोड़ों रूपयों की लागत से बनी नव निर्मित सड़कों का लोकार्पण शनिवार को पूर्व खनिज राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी व पालिका अध्यक्ष सीताराम भोभरिया ने किया। इस अवसर पर वार्ड 18 में महाराणा प्रताप मार्ग, 19 में बाबा रामदेव व पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, 20 में विश्वकर्मा मार्ग, 23 में मां श्री यागे मार्ग व संत बिल्लानंद मार्ग, 24 में राजा दक्ष प्रजापति मार्ग, 25 में सरदार वल्लभ भाई पटेल मार्ग, 26 में बाबा भोलेनाथ मार्ग, 27 में संत रेंवती रमण महाराज मार्ग, 28 में आपणों मार्ग, 29 में दादोजी लिखमाराम नाराणिया मार्ग, 30 में संत रविदास मार्ग, 31 में डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, 33 में सामुदायिक भवन की चार दिवारी का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रहलाद जाखड़, मनोज पुजारी, पार्षद बाबूलाल करड़वाल, पवन कुमार पारीक, पूर्व जिप सदस्य सोहन लाल लोहमरोड़, भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य भंवर सिंह राठौड़, बाबूलाल गुसाईवाल, सुखराम प्रजापत, मांगीलाल छापोला, घासीराम मेघवाल, हुकमीचंद गुसाईवाल, पेमाराम घोड़ेला, ताराचंद भोभरिया, जेठमल भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ