Type Here to Get Search Results !

अयोध्या की तर्ज पर बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर की रखी आधारशीला

 


बीदासर (महेश भोभरिया) कस्बे में गोवर्धन फाउंडेशन के सौजन्य से सीकर नोखा रोड़ स्थित बैनाथा बस स्टैंड के पास अयोध्या की तर्ज पर करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर की आधारशीला शनिवार को श्री विद्याधाम इंदौर एवं गुप्तकाशी के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज ने रखी। इस अवसर पर शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज ने कहां कि बीदासर क्षेत्र में टांटिया परिवार पर भगवान का अनुग्रह है, टांटिया परिवार के पूर्वजों पर भगवान का विशेष आशीर्वाद होने के चलते बीदासर की धरती पर यह बड़ी कृपा हुई है। सरस्वती ने कहां कि व्यक्ति के मन में लालसाएं और स्वार्थ बहुत होता है, लेकिन ये सब सांसारिक होता है। परंतु टांटिया परिवार का ये आधात्मिक जीवन से जुड़ा हुआ भाव और संकल्प है, जो परमात्मा भगवान श्रीराम के दिव्य मंदिर के माध्यम से पूरा करवा रही है। इससे सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार होगा और आने वाली पीढी लाभान्वित होगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कस्बे के लोगों में श्रद्धा व उत्साह का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाए। शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व श्री गोपाल टांटिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। शिलान्यास समारोह में टांटिया परिवार के ईश्वरी प्रसाद टांटिया, डाक्टर ओम प्रकाश टांटिया, डाक्टर अरूणा टांटिया, पूजा, विनिता, सरला देवी टांटिया, अतुल, वैभव, अनुराग, अमृता, निर्मला टांटिया, सीताराम टांटिया, पालिका अध्यक्ष सीताराम भोभरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेठाराम यादव, अणुव्रत समिति अध्यक्ष दानमल बांठिया, कांग्रेस के वरिष्ट नेता मेघराज सांखला, सुजानगढ के पूर्व एडीएम अनिल मेहला, भाजपा के जिला प्रवक्ता अरूण तिवारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार टांटिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरकारी विभागों के अधिकारी व कस्बे के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ