Type Here to Get Search Results !

विकसित भारत का सपना एनजीओ के बिना अधूरा-डॉ. त्यागी



युक्ति सामाजिक शोध संस्थान की ओर से विश्व एनजीओ दिवस पर परिचर्चा व सम्मान समारोह आयोजित

चूरूः स्थानीय नगर श्री सभागार में युक्ति सामाजिक शोध संस्थान की ओर से विश्व एनजीओ दिवस पर शुक्रवार को परिचर्चा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परिचर्चा का विषय विकसित भारत निर्माण में एनजीओ की भूमिका था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजशास्त्र राज्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुशील त्यागी ने कहा कि एनजीओ के सहयोग के बिना विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है, क्योंकि राज्य के पास इतने संसाधन मैनपॉवर और बौद्धिक संपदा नहीं है, कि व्यक्ति समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सरोज हारित ने कहा कि यदि कोई भी एनजीओ वित्तीय पारदर्शिता रखता है, तो उसके सामने डोनेशन की समस्या नहीं आएगी। प्राकृतिक और मानविकृत आपदाओं के समय एनजीओ के प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय हैं। कार्यक्रम का षुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्था सचिव राजकौर राहड़ ने स्वागत भाषण दिया। चर्चा सत्र में बनवारी लाल शर्मा खामोश, प्रो. सुरेंद्र डी सोनी व इदरीश राज खत्री ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अतिथियों ने संस्थान के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया। इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया, जिसमें हिंदी साहित्य संसद के बनवारी लाल शर्मा खामोश, लोक संस्कृति शोध संस्थान के श्यामसुंदर शर्मा, भारत विकास परिषद के पंकज मिश्रा, मूमल लोक कला शोध संस्थान के सुजान सिंह खींची, ब्रह्माकुमारी संस्थान की सुमन बहिन, लायंस क्लब के राजीव शर्मा, पुरस्कृत शिक्षक फॉर्म के ओमप्रकाश तंवर, ओपी शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के राजेंद्र शर्मा, राजस्थान लोक कला व विरासत संरक्षण अभियान के नितिन बजाज, अणुव्रत समिति की लक्ष्मी कोठारी, रॉयल विकलांग संस्थान के अख्तर खान, मंसूर अकादमी के अब्दुल मन्नान, विप्र नारी संघ की निहारिका शर्मा, निलयम वेलफेयर फाउंडेशन की सरला राव, चूरू एकता मंच के कपिल चंदेल, टैलेंट विला के प्रदीप कत्थक, इंसानियत एकता समिति के महबूब खान, उज्जवल उत्थान फाउंडेशन के अजय गोयल, शिव कला मंच के किशन लाल किरोड़ीवाल, समस्या समाधान समिति के सत्यनारायण व्यास को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुचित्रा कस्वां, पूजा सोनी, मुन्नी डागा, विजयकांत शर्मा, पुनीत लाटा, शैलेंद्र माथुर, मैनपाल सिंह, विनोद प्रजापत, संदीप जांगिड़ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट रमेश सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ