चूरू,। नगरश्री सभागार में युक्ति सामाजिक शोध संस्थान चुरु के 12 वें स्थापना दिवस पर प्रोफेसर भगत सिंह सहारण की स्मृति में याज्ञसेनी सम्मान समारोह हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर हीरालाल गोदारा ने की मुख्य अतिथि सरोज चौधरी थी। संस्थान की संरक्षक डॉ सरोज हारित ने अतिथियों का स्वागत किया तथा स्व प्रो भगत सिंह सहारण के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया कि वे लोहिया महाविद्यालय में पढे वहां छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे और वहीं प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवा दी वे एक जाने-माने अर्थशास्त्री थे संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट रमेश सोनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया डॉ मधु चौधरी ने कहा कि अगर महिला सशक्तिकरण के लक्ष्यों को पाना है तो शिक्षा से बेहतर कोई विकल्प नहीं शिक्षा जीवन की बहुत सारी समस्याओं को दूर कर सकती है। डॉ साधना जोशी प्रधान को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर याज्ञसेनी सम्मान 2026 प्रदान किया गया सम्मान स्वरूप माला श्रीफल पदक प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र का वाचन राजेंद्र शर्मा मुसाफिर ने किया। प्रो महावीर सिंह व एडवोकेट गुलाम नबी गौरी ने कहा प्रोफेसर सहारण एक किसान पुत्र थे सादा जीवन उच्च विचार उनके जीवन का अंग था बिना किसी गर्व के उनका स्वभाव सभी के प्रति सहयोगी था संस्थान के सूर्यकांत शर्मा नितिन बजाज उषा सोनी सरला राव सुचित्रा कस्वा ने आयोजकीय भूमिका निभाई इस अवसर पर शंकर महर्षि रियाजत अली खान बनवारी लाल शर्मा दुलाराम सहारण अनंतराम सोनी लाजवंती मुद्गल कमल शर्मा शैलेंद्र माथुर ललित गौतम विजयकांत शर्मा इदरीश राज खत्री अब्दुल मन्नान उस्मान अंसारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे संस्था सचिव राजकौर राहड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन भगवती पारीक मनु ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ