चूरूः जिला मुख्यालय स्थित नगर श्री सभागार में गुरूवार को नववर्ष के उपलक्ष में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये गये। रेडक्रॉस सोसाइटी के जगदीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली प्रवासी व चूरू निवासी संजय सुराणा व पवन बैंगानी के आर्थिक सौजन्य व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा चूरू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्व सभापति रामगोपाल बहड़ के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बहड़ ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। उन्होंने नर सेवा को नारायण सेवा मानकर किए जा रहे इस पुनीत कार्य के लिए आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नगर श्री सचिव व रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रघुनंदन शर्मा, छतरसिंह डागा, बालकृष्ण बंसिया, ओमप्रकाश तंवर, रामेश्वर लाल पंवार, बृजेंद्र दाधीच, सुरेश सर्राफ व राजेश मंडावेवाला सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे।
जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं-बहड़
1/01/2026 04:44:00 pm
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ