Type Here to Get Search Results !

झुंझुनू में हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले का शुक्रवार को होगा शुभारंभ

झुंझुनू में हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले का शुक्रवार को होगा शुभारंभ
झुंझुनूं, 1 जनवरी। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौबदार ने बताया कि झुंझुनू के आभूषण परिसर में आयोजित होने वाले हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
मेले में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के कारीगरों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों और सांस्कृतिक झलकियों के माध्यम से स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।
यह मेला हस्तशिल्प कारीगरों को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ