बीदासर (महेश भोभरिया) भारतीय किसान संघ के नेतृत्व मे चलने वाली हर खेत को नहर से सिंचाई का पानी सहित आठ मांगों को लेकर चलने वाली किसान जागृति यात्रा बुधवार को बीदासर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कस्बे के भूतनाथ महादेव मंदिर पहुंचने पर यात्रा का किसानों ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें तहसील अध्यक्ष लालचंद गोदारा, मंत्री सोहन राम भाकर, उपाध्यक्ष गोविंद राम नेहरा, कार्यकारिणी सदस्य मुनीलाल प्रजापत, तिलोक नाथ सिद्ध, श्रवण कुमार, लालचंद, संरक्षक रामेश्वर लाल सारण, रामचंद्र दुसाद को मनोनीत किया गया। इसके पश्चात किसान जागृति यात्रा में किसान हाथों में तखतियां लेकर व नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। जहां किसानों ने उपखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कातर तहसील अध्यक्ष लुणाराम, मंत्री छैलु सिंह राठौड़, संभाग सहमंत्री शंकर लाल महर्षि, संभाग युवा प्रमुख राम विलास कांधराण, दिनेश रतावा, हड़मान मांझु बैरासर, प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, मिडिया प्रभारी हरीश उपस्थित थे। वही भारतीय किसान संघ चूरू के जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने बताया कि भारतीय किसान संघ के बेनर तलें आठ सुत्री मांगों को लेकर जिले की विभिन्न तहसीलों में रथ यात्रा के माध्यम से ज्ञापन और धरना प्रदर्शन चल रहे है। इसकों लेकर राज्य और केंद्र की सरकारों को ज्ञापन भी भेजे जा रहे है। यदि जल्द ही मांगे नही मानी गई तो किसानों की ओर से 8 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय पर महा पड़ाव डाला जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ