*इंदिरा कॉलोनी काजड़ा में सामुदायिक भवन की चारदीवारी का किया शिलान्यास*
सूरजगढ़। क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा की इंदिरा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी की चारदीवारी मय शौचालय निर्माण का शिलान्यास निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में पंडित दिनेश शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से बजरंग लाल नारनौलिया व बलबीर मेघवाल के कर कमलों द्वारा किया गया। निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर ने उपस्थित ग्रामीणों को नव वर्ष की बधाई देते हुए बताया कि काफी वर्षों से इस भवन के चारदीवारी व शौचालय नहीं होने से आंगनबाड़ी के बच्चे व मोहल्ले वासी अपने सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यों के लिए परेशान हो रहे थे, जिससे इनको निजात मिलेगी। यह संपूर्ण निर्माण कार्य भामाशाहों के सहयोग से हो रहा है। चारदीवारी के शिलान्यास की खुशी और नववर्ष के उपलक्ष में ग्राम वासियों ने सरपंच मंजू तंवर का पुष्पमाला पहनाते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, रामनिवास, प्यारेलाल मिस्त्री, सुनील मिस्त्री, विनोद मिस्त्री, भीम सिंह शेखावत, कैलाश नागवान, भगवती प्रसाद स्वामी, विनोद सोनी, रमेश गुर्जर, प्रकाश मेघवाल,धीर सिंह नायक, प्रेम सिंह नायक, नाहर सिंह शेखावत, धर्मेन्द्र शेखावत, सुमेर सिंह धींवा, विनोद धींवा, विमला देवी, कैलाश जांगिड़, बाबूलाल मिस्त्री, छंगाराम मिस्त्री, सत्यवीर सिंह, पंकज, विकास कुमार, अशोक चोपड़ा, सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ