Type Here to Get Search Results !

छापेमारी कर एक क्विंटल दस किलो पोलिथिन जब्त

 

बीदासर  (महेश भोभरिया) राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित पोलिथिन कैरी बेग पर गुरूवार को अधिशाषी अधिकारी सोहन लाल नायक के नेतृत्व में पालिका की गठित टीम ने कस्बे के बैरी चैक स्थित थोक विक्रेता बोरावड़ किराणा जनरल स्टोर पर छापेमारी कर एक क्विंटल दस किलो पोलिथिन जब्त की गई। मौके पर ही दुकनदार से एक हजार रूपये की जुर्माना राशि वसूल कर भविष्य में प्रतिबंधित पोलिथिन कैरी बेग का क्रय-विक्रय न करने के निर्देश दिये। प्रतिबंधित पोलिथिन कैरी बेग पर कार्यवाही की भनक ज्योही व्यापारियों को लगी तो व्यापारियों में हड़कप मच गया। ईओ सोहन लाल ने आम नागरिको, व्यापारियों व संस्थाओं से अपिल की है, कि भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में दिये गये निर्देशों की पालना करें। तथा प्लास्टिक सिंगल यूज श्रेणी के वस्तुए उपयोग करता हुआ या बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाकर चालान काटा जायेगा। तथा ईओ नायक ने साथ ही आमजन से पोलिथिन की जगह कपड़े व कैनवास के थैले को उपयोग करने की हिदायत दी है। उन्होने बताया कि पोलिथिन का उपयोग करने से शहर के सौन्दर्यकरण करने में विपरित प्रभाव पड़ता है। कार्यवाही के दौरान पालिका टीम में कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार स्वामी, वरिष्ठ सहायक कमलेश चोटिया, सफाई निरीक्षक गिरधारी लाल, जमादार तेजपाल, अमित कुमार, मनीष कुमार, आनंद व्यास साथ थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ