चूरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को स्थानीय प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र बिसाऊ रोड पर कार्यकर्ताओ ने विधायक हरलाल सहारण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में सुना ।
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात से हम सभी कार्यकर्ता प्रेरणा ग्रहण करते है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के योगदान की चर्चा की है कि महिलाऐ आज देश के विकास में अपना योगदान दे रही है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भारत की आत्मा से जुड़ी हुई बातो को देश के सामने रखते है इस कार्यक्रम से देश के लेगो से संवाद कर प्रधानमंत्री अपने परिवारजन के समान मन की बाते देश वासियों से साझा करते है।
कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शमा,र् मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालान, उपाध्यक्ष होलसेल भंडार राकेश कुमार ओझा, जिला प्रवक्ता विजय शमा,र् जिलामंत्री सुनील लाटा, संतोष महनसरिया, राजेश माटोलिया, विवेक गोयनका, मनोज गढवाल, चांद सहारण, विनोद प्रजापत, सुनील टकणेत, मुकेश ओझा, गोविंद शर्मा, शंकर नागवान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ