मातुश्री कमला गोइन्का टाऊन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने डाॅ कलाम को किया याद
चूरू, 27 जुलाई। देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोइन्का टाऊन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम महान देशभक्ति एवं प्रतिभाशाली वैज्ञानिक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन इस देश की सेवा में लगा दिया। उन्होंने कहा कि डाॅ कलाम जैसे लोगों का संघर्ष और सफलताएं तमाम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो लोग संसाधनों और सुविधाओं के अभाव को ही सत्य मानकर निराश हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि डाॅ कलाम ने एक साधारण परिवार से शुरुआत की और लगातार मेहनत करते हुए सफलता के आसमान को छुआ।
कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान ने कहा कि हमें डाॅ कलाम जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और स्वयं सफलता अर्जित करने के बाद दूसरे लोगों की मदद करनी चाहिए।
कांग्रेस नेता जमील चौहान ने कहा कि डाॅ कलाम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उन्होंने सफलता के चरम पर भी जिस तरह का सादगीपूर्ण जीवन जिया, यह हम सभी को सिखाता है कि सफलता के शिखर पर भी हमें किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डाॅ कलाम के विश्व के विज्ञान जगत में योगदान सदैव याद किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास सहारण, सुबोध मासूम, विकास मील, हेमंत सिहाग, दीपिका सोनी, आशाराम मेघवाल, राजेंद्र कल्ला, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहन लाल मेघवाल, मुबारिक भाटी, सिराज जोइया, काजी अब्बास, आरिफ पीथीसर, शेर खान मलकान, दीपिका सेन, रफीक रिबिया, गणेश लाटा आदि ने डाॅ कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ