Type Here to Get Search Results !

ईमित्र कियोस्क धारकों को दिया प्रशिक्षण

ईमित्र कियोस्क धारकों को दिया प्रशिक्षणझुंझुनूं, 28 जुलाई। सूचना प्रौद्योगिक और संचार विभाग के सिंघाना ब्लॉक के ईमित्र कियोस्क धारकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विभाग के प्रोग्रामर विजेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि इस दौरान कियोस्क धारकों को पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा ईमित्र पर उपलब्ध सेवाओं के संबंध में कियोस्कधारकों की शंकाओ का समाधान किया गया। सभी कियोस्क धारकों को ईमित्र निर्धारित स्वीकृत स्थल पर संचालित करने, रेट लिस्ट सदृश्य स्थल पर लगाने, आमजन को निर्धारित सेवा शुल्क पर ईमित्र सेवा उपलब्ध करवाने व सभी सेवाऎं आमजन को देने के लिए निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ