खुश होकर सभापति का किया नागरिक अभिनन्दन
चूरू, 27 जुलाई, 2023। यहा बुधवार की शाम को वार्ड नं. 34 में स्थित गांधी नगर काॅलोनी में नगरपरिषद् सभापति पायल सैनी द्वारा काॅलोनी के लोगो को उनके जमीनी मालिकाना हक के पट्टे वितरित किये तो पट्टे पाकर लोगो के आंखो में खुशीयों से आंसु छलक आये। वहां मौजुद एक वयोवृद्ध महिला ने सभापति को बताया कि मैडम जी मेरी यह तीसरी पीढी चल रही है जिसे आज 35 साल बाद यह पट्टा राज्य सरकार की योजना के अन्तर्गत हमें मिला है। महिला ने बताया कि हम यकिन नही हो रहा प्रदेश में ऐसी भी अशोक गहलोत की सरकार आयेगी जो गरीबों को उनके घर जाकर उनको पट्टे वितरित करेगी। नगरपरिषद् सभापति पायल सैनी ने बताया कि नगरपरिषद द्वारा अब तक ऐतिहासिक पट्टो का वितरण किया जा चुका है इतनी बडी संख्या में पट्टे आज तक नगरपरिषद् ने नही बांटे है और आज भी घर-घर जाकर पट्टो के वितरण का कार्य निरंतर जारी है। उन्होने उपस्थित आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अब भी वक्त है जो लोग पट्टा लेने से वंचित है वे अपने कागजात लेकर नगरपरिषद् में पहुंचे और नियमानुसार अपना पट्टा प्राप्त कर ले। उन्होने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री पहली बार आया है जिसने दलित, गरीब, मजदूर, किसान, यहां तक की सरकारी कर्मचारी की सोची और उनके हक में योजनाओं की न केवल घोषणाऐं की बाल्कि धरातल पर लागू भी की। आज छोटी से छोटी और बडी से बडी बीमारी पर भी मरीज का एक भी रूपया जेब से नही लगता है। ऐसा जननायक ने कहा ही नही करके दिखाया। गांधी नगर विकास समिति के अध्यक्ष इन्द्रचन्द शेखावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वार्डवासीयों द्वारा सभापति पायल सैनी का नागरिक अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर सभापति ने वार्डवासीयों के अभाव अभियोग भी सुने और बताई गई समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सोहन लाल वर्मा,राजन रजनीवाल, माणकचन्द सैनी, कमल रगवानी, परमेश्वर लाल रूयल, अमर सिंह लखेरा, पार्षद युसुफ खान, गोकुल शर्मा सहित बडी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ