चूरू। यहां जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बताया कि बुधवार को सुबह
9.50 पर आन्तरिक सुरक्षा का वार्षिक पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास का विषय ”गाजसर गिनाणी का बांध टूट गया है, गिनाणी का पानी बहुत ही तेज बहाव से आबादी क्षेत्र की तरफ बढ रहा, जिससे जानमाल का बहुत बड़ा नुकसान होने की संभावना है। गिनाणी से बह रहे जल को यदि समयबद्ध रूप से अवरूध नही किया जावे तो गाजसर गांव के आस-पास के आबादी क्षेत्रों में जन-धन की हानी होने तथा साथ ही आस-पास के खेतों की फसलें भी पूरी तरह नष्ट होने की सम्भावना बनी रहती है। चूरू से भालेरी जाने वाली मुख्य
सडक व चूरू से तारानगर जाने वाली सडक से सम्पर्क टूट सकता है जिससे यातायात के प्रभावित होने के पूर्ण आषंका रहती है व दोनो मुख्य सडकों के आस-पास बसे आबादी क्षेत्र में जान-माल कि क्षति हो सकती है। पूर्वाभ्यास में संबंधित विभाग के सभी अधिकारी समय पर पहुंचे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ