45 लाभार्थियों को वितरण किए सर्टिफिकेट और पारितोषिक,
नावा सिटी (मनोज गंगवाल) संकल्प महिला प्रशिक्षण शिविर का रविवार को भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया l प्राप्त जानकारी के अनुसार ललिता देवी साबू मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से 16 जून से लगातार 10 दिवसीय संकल्प महिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चल रहा था जिसका आज विधिवत रूप से समापन समारोह आयोजित किया गया l शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता समाज सेविका मंजु साबू ने कहा की सभी पधारी हुई मेरी सखियां और प्यारे बच्चों का मैं स्वागत करती हूं आज संकल्प को नावा में २० वर्ष से अधिक हो गए हैं संकल्प के द्वारा सिलाई कक्षाएं और समय समय पर प्रतिभा निखारने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता रहा है इस आयोजन का मूल उद्देश्य यह है कि नावा की बेटियां अपने शहर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जीवन को सरल बनाने और घर तथा ससुराल में अपना मान सम्मान बढ़ाए यह शिविर 11 वां शिविर है और शिविर में ब्यूटीशियन कोर्स वेडिंग क्राफ्ट कोर्स के साथ बालक बालिकाओं के लिए ड्राइंग का कोर्स भी रखा गया था जिसमें सभी समुदाय जाति और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शिविर का पूरा लाभ उठाया आज आप सब लोग बच्चों को आशीर्वाद देने पधारे हैं इसके लिए आप सब साधुवाद के पात्र हैं बच्चों को कहना चाहूंगी कि जो भी आपने सीखा है उसकी प्रैक्टिस घर में नियमित करते रहना जिससे आपके हुनर में और निखार आएगा और जो भी आपने सीखा है वह अपनी छोटी बहन भाभी फ्रेंड सबको बताना ज्ञान बांटने से बढ़ता है यह हम सदैव ध्यान रखें आज आपके प्रशिक्षक यदि यह ज्ञान केवल अपने पास रखते तो आप ये सब नहीं सीख सकती इसी प्रकार आपने भी जो ज्ञान प्राप्त किया है उसे आप काम में लेकर आगे बढ़े और सबकी मदद करें सभी पधारे हुए सखियों बच्चों प्रशिक्षकों और हमारे मीडिया के भाइयों तथा हमारे सभी स्टाफ को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं जिन्होंने हमारे कार्यक्रम को सफल बनाया मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि इसी प्रकार के महिला विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आप सभी के सहयोग से आगे भी करते रहेंगे l इस दौरान
कार्यक्रम में 45 से अधिक लाभार्थियों को सर्टिफिकेट और पारितोषिक वितरण किया गया।समारोह में डॉ सलोनी सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही l इस अवसर पर प्रशिक्षक दीप्ति सोनी, भावना बजाज के साथ मीना साबू , पूर्व पालिका चेयरपर्सन स्वाति बंसल, कंचन शर्मा, संतोष सिंगनोदिया, रेखा बियानी, ललिता अग्रवाल, राजपींचा, वैदेही साबू , मंजु धूत, मधु माथुर, अल्पना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, रश्मि छिपा के साथ अनेकों मातृशक्ति मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ