रैली में जोधपुर संभाग से अधिक भागीदारी मिलने की संभावना
जोधपुर/ सुमेरपुर। कुमावत समाज की बहुत बड़ी महापंचायत 21 मई को जयपुर में आयोजित होगी। आयोजित होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक एवं समाज उत्थान व राजनीति विश्लेषण समेत कई विषयों पर चर्चा होगी।
इस महापंचायत को लेकर समाज की ओर से जयपुर में 21 मई को महापंचायत आयोजित की जाएगी। महासभा की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में बैठके जारी हैं। और पदाधिकारियों द्वारा गांव गांव ढाणी ढाणी मैं पहुंचकर समाज बंधुओं को महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने को लेकर निमंत्रण दिया जा रहा है।
सुमेरपुर की धर्मशाला में जुटे कई सामाजिक लोग
रविवार को जोधपुर संभाग के सुमेरपुर स्थित कुमावत धर्मशाला परिसर में सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में एवं समिति अध्यक्ष नारायण गहलोत के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें सुमेरपुर पाली सिरोही से समाज बंधुओं को आमंत्रित किया। आयोजित महापंचायत को लेकर सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि सुमेरपुर व सिरोही में समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें सुमेरपुर के अध्यक्ष नारायण गहलोत व सिरोही के गोपाल भाई प्रजापति को समाज के नाम निमंत्रण सौपा। और ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
नारायण गहलोत ने बताया कि इस संबंध में समाज की जनरल बैठक आयोजित की जाएगी और समाज से पुरजोर अपील की जाएगी। सत्य प्रकाश पटेल ने महापंचायत के बारे में रखे जाने वाले विषयों की जानकारी देते हुए आगामी चुनावों में भागीदारी के साथ संगठन में स्थान देने पर चर्चा के साथ अनेकों बिंदुओं पर चर्चा होगी। इस मौके पर गोपाल भाई प्रजापति, नारायण गहलोत, सत्यप्रकाश पटेल, ताराचंद कुमावत, सत्यनारायण गेदर, पार्षद नरेश कुमावत उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ