सरकारी विद्यालय की अनूठी पहल...
पाबूबेरा गांव के नवविवाहित जोड़े को देना पङता हैं विद्या के मंदिर मे दान
एक साल मे प्राप्त दान राशि से बनवाये विद्यार्थियों के कक्षा-कक्ष मे बैठने लिए स्टूल-टेबल
धोरीमन्ना। उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबेरा के विद्यालय परिसर मे पुराने समय से ही हनुमानजी का मंदिर है जो पूरे गांव का मंदिर है जिसके कारण प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को धोक लगाने के लिए यहां आना पङता हैं तब विद्यालय परिवार ने विद्यालय विकास के लिए एक पहल शुरू की जिसके तहत तय किया कि प्रत्येक नवविवाहित जोड़े से श्रद्धानुसार विद्यालय विकास के लिए सहयोग लिया जाए तो विद्यालय विकास में सहयोग मिलता रहेगा और सरकार की योजना के अनुसार पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालय से जोङने का कार्य भी होगा। विद्यालय मे कार्यरत स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कि विद्यालय परिसर मे हनुमानजी और परिसर के पास जुंजारजी के मंदिर जो पूरे गांव के मंदिर हैं वहां प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को धोक लगाने के लिए आना पङता तब हमने पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालय से जोङने के लिए एक अच्छा माध्यम चुना जिसके तहत नवविवाहित जोड़े का विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर स्वागत किया जायेगा जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत बच्चियों के द्वारा तिलक व गुङ से मुंह मीठा कराकर सुखमय दाम्पत्य जीवन की मनोकामना की जायेगी और नवविवाहित जोड़े द्वारा श्रद्धानुसार विद्यालय विकास के लिए सहयोग करने की इच्छा जताई जायेगी तब नवविवाहित जोड़ा श्रद्धानुसार विद्यालय विकास में सहयोग करने की घोषणा करेगा ताकि विद्यालय विकास के लिए पूर्व विद्यार्थियों का विद्यालय से जुङाव बना रहे। वरिष्ठ अध्यापक मोहनलाल तरङ ने बताया कि इसी पहल के तहत पिछले सत्र में प्राप्त दान राशि से पच्चीस स्टूल टेबल तैयार कराकर विद्यालय परिवार को सुपुर्द किये जिसमें पांच स्टूल-टेबल डॉक्टर मोतीलाल गोदारा,दो स्टूल-टेबल अध्यापक रामलाल जाणी,अध्यापक रावताराम गोदारा,जरूपाराम भण्डवाला, ओमप्रकाश जाणी, श्रवण गोदारा व हम्मीराराम डऊकिया के साथ-साथ नवविवाहित जोड़े का है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ