Type Here to Get Search Results !

हवन और कथा का आयोजन

जयपुर। मानसरोवर के मेट्रो सिटी में प्लॉट नंबर 35 में स्थित भवन में दो दिवसीय भागवत कथा और वातावरण शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया।


आयोजक दुर्गा लाल कलवानिया ने बताया कि पिछले दिनों गायों में फैली लंपि महामारी से मुक्ति के लिए उनके  द्वारा मनोकामना मांगी गई थी जो पूर्ण होने पर यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पंडित दीपांशु व्यास द्वारा यज्ञ संपन्न करवाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे । इस अवसर पर दिनेश माटोलिया , जितेंद्र सिंह शेखावत , सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र जोशी , मोहनलाल पिपलोदा , रमेश शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ