चिकित्सकों
ने कैंडल मार्च निकालकर लगाई न्याय की गुहार, अनिश्चित कालीन हडताल तीसरे दिन भी जारी, मरीज हुए दरबदर
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
डॉ अर्चना शर्मा खुदकुशी मामले में राजकीय अस्पताल के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टॉफ की अनिश्चित कालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। डॉक्टरों ने बताया कि जब तक डॉ अर्चना शर्मा खुदकुशी मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया जाएगा तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। इधर तीसरे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल होने से तहसील क्षेत्र से आए रोगियों को काफी परेशानी हुई। मरीजों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि हम गांव से चलकर यहां पर दिखाने आए हैं लेकिन डॉक्टर हड़ताल पर हैं ऐसे में अब हम कहां जाएं। राजकीय अस्पताल में आज बाहर से आए सैकड़ो रोगियों को डॉक्टर नहीं मिलने पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर हड़ताल के बावजूद डाक्टर अस्पताल में रहते हुए इमरजेंसी केश का तुरन्त उपचार भी कर रहे हैं। शनिवार को सायं चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने कैंडल जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस अस्पताल से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचा जहां सभी ने डा. अर्चना शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस में डॉ राजेश गुप्ता, डा. निर्मल पारीक, ब्लॉक सीएमएचओ डा. विकास सोनी, डा. दीनदयाल पारीक, डा. किशन सिहाग, डा. स्वाती गेट, डॉ. भगवती मोटसरा, डा. चंद्रभान जांगिड़, डॉ. संदीप, डॉ. अजीत, डा. कपीश सोनी, डा. संजय बडगुर्जर, डा. अशोक यादव, डा. शंकरलाल चौधरी, डा. बनवारीलाल शर्मा, डा. सुनिल चौधरी, डा. जेठमल शर्मा, डा. रमेश जोशी, डा. अनिल भाकर, डा. सुरेश प्रजापत, डा. गजेन्द्र मीणा, नर्सिंग स्टाफ में रघुवीर पांडिया, मुन्नालाल सुंडा, आनंद देरासरी, मयंक मोदी, सुनील सिद्ध, दीपक, बुलाकी शर्मा,प्रवीण भोजक, मुमताज, प्रकाश, सुनीता, सुलोचना, अंजू, सुमन, गीता, मुकेश, नरेंद्र राठौड, पवन भोजक, भोमाराम आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ