*नीमकाथाना में रॉयल पैलेस में 6 को होगा होली मिलन समारोह*
*विधायक प्रत्याशी राजेश भाईडा़ की टीम के द्वारा रखा गया है कार्यक्रम*
भोज का रखा गया है आयोजन
गुलाल व गुलाब के फूलों से खेली जायेगी होली
सुमेर सिंह राव
नीमकाथाना
शहर के मावंडा सड़क मार्ग पर स्थित रॉयल पैलेस गार्डन में बुधवार को विधानसभा प्रत्याशी राजेश भाईडा़ की टीम के द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा । मोती लाल चौधरी ने बताया प्रातः 10 बजे से होने वाले इस भव्य समारोह में शेखावाटी के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा चंग की थाप पर धमाल जैसी रंगारंग प्रस्तुति दी जाएंगी । गुलाब के फूलों वह गुलाल से होली खेली जाएगी । भोजन का कार्यक्रम भी रखा गया है समारोह को लेकर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ