Type Here to Get Search Results !

पन्ना प्रमुख पार्टी की रीढ की हडडी : उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़



विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुटी भाजपा, सैनिक बस्ती स्थित विधायक आवास पर हुई पन्ना प्रमुख की मीटिंग

चूरू में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू कर दी है। यहां सैनिक बस्ती स्थित विधायक आवास पर रविवार को पन्ना प्रमुखो की मीटिंग विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ली, जिसमे चुनावी रणनीति बनाई गई। मीटिंग में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा मंडल के पन्ना प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, प्रधान दीपचंद राहड़, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, अमरसिंह बुढानिया, राकेश तालणिया,  उप जिला प्रमुख महेंद्र सिंह न्यौल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी का जनाधार बढ़ाने वाला सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता होता है। उन्होने कहा हाल ही में 4 राज्यों में हुए चुनावो में भाजपा की जीत में पन्ना प्रमुखो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और इसमें कार्यकर्ताओ का सम्मान किया जाता है। उन्होने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य से सामन्य कार्यकर्ता उंचे पद तक पहुंच सकता है।  उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मामलों में विफल रही है। कांग्रेस ने प्रदेश में कुशासन का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि चुनावो में अब 16 महीने का ही वक्त रहा है जो पलक झपकते निकल जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पन्ना प्रमुख के माध्यम से अब धरातल की लड़ाई शुरू कर दी है। 

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कार्यकर्ताओ का आव्हान करते हुऐ कहा कि वे अब आगामी कार्ययोजना को सामने रखते हुऐ पार्टी के कार्यक्रमो को आमजन तक पहुचाने के लिए जुट जाये उन्होने कांग्रेस पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुऐ कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसान को ठगने का काम किया है। आने वाले चुनावो में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सबक सिखायेगी। 

      इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष वासुदेव चावला ने पन्ना प्रमुख के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पन्ना प्रमुख होता है। और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है इसके पिछे कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत है उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकहित के कार्यो की चर्चा करते हुऐ कहा कि आज भारत को विश्व भर में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। इसके पिछे भारत की स्थिर और सुद्वढ सरकार है। 

      इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पंचायत समिति प्रधान दीपचन्द राहड़ उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 

     कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौडद्व जिला आईटी सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, नारायण बेनीवाल, मुलाराम, बनवारी लाल, भंवरलाल, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

      कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने किया।


                                                           

                                               

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ