Type Here to Get Search Results !

नवरात्रि के पहले दिन मां जीण भवानी के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

 


108 मीटर लंबी चुनरी बनी मेले के आकर्षण का मुख्य केंद्र

30 हजार से अधिक भक्तों ने किए माता रानी के दर्शन

संवाददाता रामनिवास प्रजापति

दांतारामगढ़ (सीकर)चैत्र नवरात्रि के शुरुआत के साथ ही मां जीण माता का लक्खी मेला भी शुरू हो गया। यह लक्खी मेला मिला 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा।

चैत्र नवरात्रि के शुरुआत के साथ ही माता के दरबार में जमकर आस्था का सैलाब उमड़ा लगभग 30 हजार से अधिक भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए वहीं 10 हजार से अधिक भक्तों ने ऑनलाइन दर्शन किए।

दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु के फूलों से मां जीण भवानी का दरबार सजाया गया है। लाल चटक रंग की पोशाक व 108 मीटर की चुनरी से माता का श्रृंगार किया गया है। 

मंदिर प्रशासन द्वारा भी पेयजल,सुरक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए।मन्दिर पुजारी कमल पाराशर ने बताया कि "देशभर में कई स्थानों से माता के मोहक श्रृंगार के लिए भक्तों ने खूबसूरत चुनरी चढ़ाई जिसमें 108 मीटर लंबी चुनरी सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने सिरों पर लहराते हुए इसे माता के दरबार तक पहुंचाया"।

वही मेला मजिस्ट्रेट राजेश मीणा खुद मंदिर मे रहकर मेले की मॉनिटरिंग कर रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में 90 से ज्यादा अस्थाई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है व 700 से अधिक पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ