जवाहर नवोदय विद्यालय में जनरल बॉडी की वार्षिक मीटिंग का आयोजन, 310 अभिभावकों ने लिया भाग
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
3अप्रैल रविवार को को प्रातः 11:00 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय चूरू में जनरल बॉडी की वार्षिक मीटिंग का आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इस मीटिंग का प्रमुख उद्देश्य आगामी सत्र के लिए पीटीसी पैरंट टीचर काउंसलिंग का गठन करना था। कार्यक्रम की शुरुआत अभय सिंह यादव द्वारा स्वागत करते हुए विशेष एजेंडा बनाकर की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नूतन चौधरी ने जहां पीटीसी के कर्तव्यों की जानकारी दी वहीं विद्यालय के विकास में सहभागिता पर जोर दिया। राजपाल सिंह ने विद्यालय के शैक्षणिक उपलब्धियों की चर्चा कर विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों के उच्च पदों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन की जानकारी दी इसके साथ ही अभिभावकों को विद्यार्थियों के लिए बनाए गए नियमों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य हरीश कुमार मीणा द्वारा विगत वर्ष का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आने वाले समय में प्रस्तावित कार्यों का उल्लेख किया गया। विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी एवं वर्तमान में महाराणा प्रताप विद्यालय के निदेशक जितेंद्र सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के बेहतरीन संसाधनों एवं सुविधाओं की सराहना करते हुए विद्यालय में अपने समय के अनुभव साझा किए।
पीटीसी के पूर्व सदस्य लालचंद स्वामी ने विद्यालय की उपलब्धियों, अनुशासन, सुविधाओं एवं प्राचार्य द्वारा किए गए कर्मठ प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अभिभावकों से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। अभिभावक मनोज कुमार कस्वां द्वारा कुछ सुझाव प्रस्तुत किए गए जिन पर विद्यालय प्रबंधक ने विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नए सत्र के लिए पीटीसी का चुनाव किया गया जिसमें प्रत्येक ब्लॉक एवं श्रेणी को प्रतिनिधित्व दिया गया। कार्यक्रम समापन पर वरिष्ठतम शिक्षिका श्रीमती कामिनी शर्मा ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
वर्ष 2021 22 में विद्यालय में करवाए निम्न कार्य---------'----
1-नवीस के द्वारा 1485000 पानी की पाइप बदलवाने के लिए राशि स्वीकृत करवाकर कार्य पीएचडी सरदारशहर द्वारा करवाया गया।
2- नवीश के द्वारा 1495624 रुपए सीसी रोड बनवाने के लिए राशि स्वीकृत करवा कर कार्य नगरपालिका सरदारशहर द्वारा करवाया गया।
3- नवीश के द्वारा लगभग तीन करोड़ का विशेष मरम्मत कार्य विद्यालय टी-3 स्टाफ क्वार्टर, प्राचार्य आवास, मेस एवं एमपी हॉल में कार्य करवाया गया।
मिनिस्ट्री के द्वारा डिजिटल इंटरेक्शन बोर्ड लगवाए गए।
आगामी वर्ष 2022 23 में निम्न कार्य करवाई जानी है-----------
1-विद्यालय के मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने का कार्य करवाया जाना प्रस्तावित है।
2-एक हाई मास्क लाइट नगरपालिका सरदारशहर के द्वारा लगवाया जाना प्रस्तावित है।
बच्चों के खेलने के लिए 400 मीटर का ट्रैक (इसके अंदर फुटबॉल एवं क्रिकेट ग्राउंड) बनवाया जाना प्रस्तावित है।
छात्रा सदन में सुरक्षा एवं संरक्षा की दृष्टि से पर्दे लगाया जाना प्रस्तावित है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ