Type Here to Get Search Results !

CM अशोक गहलोत ने बचाया वसुंधरा राजे का सरकारी बंगला, आखिर क्या है 'पॉलिटिकल दोस्ती' के मायने?

Vasundhara Raje Jaipur Bungalow Controversy: राजस्थान (Rajasthan News) की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje News) को अब अपना सरकारी बंगला खाली नहीं करना पड़ेगा. गहलोत सरकार की ओर से हाईकोर्ट में पेश किए गए शपथ पत्र में कहा गया है कि राजे को बंगला सीनियर विधायक के नाते दिया गया है. इसके बाद हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस से मुक्त कर दिया और बंगले के खिलाफ लगाई गई याचिका को भी खारिज किया. मालूम हो कि वसुंधरा राजे को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते सिविल लाइन में बंगला नंबर-13 अलॉट किया गया था. राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने भी इस आवंटन को गलत माना था. हालांकि, इसके बाद अब सूबे के सियासी गलियारों में एक बार फिर गहलोत (Ashok Gehlot)-राजे की 'दोस्ती' की चर्चा फिर से शुरू हो गई है.

https://ift.tt/eGhgzQk from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/JWvQdb6

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ