Type Here to Get Search Results !

श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन,



श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन,


पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी सहित गणमान्य जनों ने किया अवलोकन


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय ताल मैदान स्थित श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी व विशिष्ट अतिथि एसबीडी प्राचार्य डॉ विनोद कुमार स्वामी का विद्यालय स्टाफ ने माला पहनाकर अतिथि सत्कार किया। पालिकाध्यक्ष चौधरी एवं प्राचार्य स्वामी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल्स की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । साथ ही कार्यक्रम के मैनेजमेंट की सराहना करते हुए विद्यालय स्टाफ की भी सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक समिति के मुन्नालाल सेठिया, बजरंग लाल सोनी, प्राचार्य डॉ मृत्युंजय पारीक, जीडी मित्तल स्कूल प्रिंसिपल रमाकांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य जनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।प्रदर्शनी में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

अपना जीरो बैलेंस बचत खाता कुछ ही मिनटों में, सीधे अपने घर से।अभी खोले 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ