सादुलपुर, । आज सादुलपुर में जन कल्याण मंच टीम आर टी आई संगठन का गठन किया। संगठन में अध्यक्ष संजय बुरड़क, महासचिव निरंजन शर्मा, कोषाध्यक्ष सोहनलाल वाल्मीकि के नामो पर सहमति बनी। जन कल्याण मंच टीम आर टी आई के अध्यक्ष रतनलाल जांगिड़ ने कहा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तय करेंगे। महासचिव योगेन्द्र शर्मा ने आर टी आई कार्यकर्ताओं को सूचना के अधिकार कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ओमप्रकाश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जुगल सैंनी, मदन शर्मा, अशोक जांगिड़, मनरूप मीणा, अनवर खांन, लक्ष्मी नारायण सैंनी, जंगशेर खांन, पंकज प्रजापत, गिरधारी सैंनी, राहुल जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। मीटिंग ओसवाल धर्मशाला में आयोजित हुई।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ