गांधी विद्या मंदिर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान मानित विश्वविद्यालय, गांधी विद्या मंदिर के मानविकी एवं सामाजिक संकाय के महिला प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकाय अधिष्ठाता डॉ. अविनाश पारीक ने कहा कि महिला का सम्मान घर से शुरु होता है, क्योंकि माँ, पत्नी, बहन व बेटी के रूप में जीवन की समानधर्मिणी व सहगामी रहती है। उन्होंने वर्तमान में प्राप्त महिला अधिकारों पर भी चर्चा की। आयोजन में संकाय की वरिष्ठ व्याख्याता हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना मौर्य को सम्मानित किया गया। डॉ. मौर्य ने नारी तुम केवल श्रद्धा...जैसी स्त्री विमर्श की रचनाओं का विस्तार से परिचय दिया। आयोजन में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. निधि सोनी, हिन्दी विभाग की सह आचार्य डॉ. विदुषी आमेटा ने नारी की स्थिति और समानता व विकास के संदर्भ में विचार व्यक्त किये। विद्यार्थी दिलखुश राजपुरोहित, रचना पारीक, आईना जोशी ने कविताएँ प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक विष्णु सोनी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक हिमांशु ग्रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी धर्मराज शिवाजी पँवार व भूगोल विभाग की सहायक आचार्य डॉ. शैयरी चौधरी सम्मिलित हुए।
एक टिप्पणी भेजें
1 टिप्पणियाँ