सूरज पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
आयोजित कर मनाया अभिभावक अभिनंदन समारोह
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
शहर के सूरज पब्लिक स्कूल में 28 फरवरी सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर विज्ञान प्रदर्शनी व हिंदी व आंग्ल भाषा में वाद - विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही अभिभावक अभिनंदन समारोह भी रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट माणकचंद भाटी , विद्यालय चेयरमैन बद्दरूदीन पंवार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी विधार्थियो और अभिभावकों ने उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम वाद - विवाद प्रतियोगिता हुई , जिसमें विद्यार्थियों ने अनेक विषयों के पक्ष - विपक्ष में अपनी राय रखी। हिंदी वाद - विवाद प्रतियोगिता का विषय आरक्षण रखा गया , जिसमे निशांत सोडा ने प्रथम ,भविष्य बच्छावत ने द्वितीय व सना खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार आंग्ल भाषा वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय सोशल नेटवर्किंग साइट्स रखा गया , जिसमे प्रतीक भंसाली प्रथम, दिव्यांशी प्रेमानी द्वितीय व नव्या केशवानी तृतीय स्थान पर रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाचार्या साहिबा निर्बान व अनुराधा सैनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसी क्रम में भारतीय संस्कृति का संदेश देते हुए विधार्थियों द्वारा अपने माता - पिता का तिलक लगाकर पूजन किया गया। अभिभावकों द्वारा इस नई पहल की ख़ूब सराहना की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में विधार्थियों द्वारा विज्ञान के अद्भुत मॉडल तैयार किए तथा उनकी उपयोगिता बताई गई।
प्रदर्शनी में बायोगैस प्लांट, स्मार्ट सिटी, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग, रक्त परिसंचरण तंत्र, ह्यूमन सेल आदि के मॉडल विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में खुशी सोडा प्रथम, तनुश्री एंड ग्रुप द्वितीय तथा भवनेश कड़ेल एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में विधार्थियो ने माता - पिता का जीवन में महत्व को समझाते हुए नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट माणकचंद भाटी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों ने आज माता - पिता का पूजन कर अपनी नैतिकता का परिचय दिया है।
कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों सहित अभिभावकों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम की ख़ूब प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का विद्यालय के निदेशक अजहर पंवार व प्रधानाचार्या साहिबा निर्बान की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ