Type Here to Get Search Results !

महिलाएं विलक्षण प्रतिभा की धनी होती है अंबालिका शास्त्री

 

1 मई को निर्मला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होगा राजस्थान नारी उपलब्धि पुरस्कार सीजन 3

संवाददाता कानाराम प्रजापती

जयपुर - असाधारण उपलब्धि की धनी नारी शक्ति को सलाम, अपनी विलक्षण प्रतिभा को दिखाते हुए कई महिलाओं ने देश का नाम रोशन करते हुए बुलंदियों को छुआ है, राजस्थान ही नहीं सम्पूर्ण भारत देश को नारी शक्ति पर गर्व है। भारत जैसे महान राष्ट्र की नींव को मजबूत करने में राजस्थान की नारी शक्ति की विशेष भूमिका रही है, इसी को सार्थक बनाने के सपनों को साकार करने के लिए फैशन, लाइफस्टाइल व सम्मान समारोह के क्षेत्र मे एक शो ऑर्गनाइज़र के तौर पर अपनी सशक्त पहचान बना चुके शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन फाउंडर अंबालिका शास्त्री व रिंकू सिंह गुर्जर महान शख्सियत के धनी लेकर अा रहे हैं "राजस्थान महिला उपलब्धि पुरस्कार सीजन - 3"। हाल ही में अंबालिका शास्त्री व रिंकू सिंह गुर्जर ने शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले जयपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन - 3, भारत मानव सेवा सम्मान समारोह 2021, जयपुर पत्रकार सम्मान समारोह सीजन - 2, यूथ आइकन अवॉर्ड 2021, ग्लोबल अचीवर मेन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड सहित कई शॉर्ट फिल्म अटेंप्टस का भव्य आयोजन किया, जिन्हे संपूर्ण देश भर से सराहना मिली, साथ ही शक्ति फिल्म प्रोडक्शन को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई।  अंबालिका शास्त्री एवं गुर्जर ने बताया की शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन अपने बैनर तले 1 मई 2022 को निर्मला ऑडिटोरियम, जयपुर में "राजस्थान वूमेन एचीवमेंट अवॉर्ड सीजन - 3" का आयोजन करने जा रहा है, इस सम्मान समारोह के अन्तर्गत जिन महिलाओं ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल कर, असाधारण रूप में अपना योगदान देकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और साथ ही अपने गांव, जिले, राज्य एवं देश के लिए मिशाल कायम की, उन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने का सुअवसर मिलेगा, इच्छुक महिला प्रतिभागी अपने द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों व विशेष कार्यों का विवरण फोटो सहित हमें भेजें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ