मेगा हाईवे पर अत्याधुनिक नीलकंठ मल्टी कार ऑटोमोबाइल का भव्य शुभारंभ
उद्योगपति बृजमोहन सर्राफ सहित अनेक गणमान्य जनों ने दी शुभकामनाएं
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
क्षेत्र की मेगा हाईवे रतनगढ़ रोड पर आज बॉस कंपनी द्वारा अधिकृत मल्टी ब्रांड कार वर्कशॉप नीलकंठ ऑटोमोबाइल का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर उद्योगपति एवं समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, पूर्व मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित चेन्नई, बॉश लिमिटेड के एरिया मैनेजर मेहर खन्ना, वरिष्ठ एडवोकेट माणक चंद भाटी, पूर्व प्रधान भैरो सिंह राजपुरोहित आदि ने विधिवत रूप से ऑटो मोबाइल का उद्घाटन कर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस दौरान आए हुए अतिथियों ने राजपुरोहित परिवार की इस पहल का स्वागत करते हुए उनकी सराहना की एवं शहर में फोर व्हीलर चालकों को अत्याधुनिक सर्विस सुविधा देने के लिए आभार व्यक्त किया।
कंपनी एरिया मैनेजर मेहर खन्ना ने क्षेत्र के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि धीरे-धीरे युवाओं की मेहनत रंग ला रही है। क्षेत्र में अब बॉस कंपनी द्वारा आपकी कार की हर जरूरत को पूरा करने का भरकस प्रयास किया जाएगा। नव प्रतिष्ठान के देवी सिंह राजपुरोहित ने आए हुए अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए शहरवासियों से समय-समय पर सहयोग व सुझाव देने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर सागर सिंह, लक्ष्मण सिंह, अनूप सिंह, दीप सिंह, हनुमान सिंह, मोती सिंह, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, लक्ष्मण सिंह, किशोर सिंह, पवन सिंह, भवानी सिंह सहित राजपुरोहित परिवार के सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ