Type Here to Get Search Results !

किशोरपुरा की पापड़ वाली ढाणी में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर



154 लोग लाभांवित


स्वर्गीय पतासी देवी की याद में खनेडा़ परिवार ने लगाया कैंप


सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी / चंवरा

  किशोरपुरा गांव की पापड़ वाली ढाणी में शनिवार को स्वर्गीय पतासी देवी की स्मृति में निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज व पौंख बावड़ी धाम के विश्राम दास महाराज के द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में अलग-अलग स्पेशलिस्ट  डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा सलाह एवं अन्य बीमारियों का इलाज किया गया। डॉ कैलाश मीणा, मनमोहन मीणा,सुनील मीणा,शालू चौधरी,पुलोजमा, अमित नायक ने सुबह 10:00 से करीब 4:00  तक अपनी सेवाएं दी। शिविर में करीब 154 लोगों ने लाभ उठाया। आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि हमारे परिवार की मुखिया दादी मां पतासी देवी का स्वर्गवास 14 मार्च को हो गया था जिसकी याद में इस शिविर का आयोजन रखा गया। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में पूरणमल मीणा, स्टेशन अधीक्षक सांवरमल मीणा, श्रीराम मीणा, डॉ मनमोहन मीणा, विष्णु मीणा, डॉ कैलाश मीणा, सुनील मीणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कांग्रेस पीओसी प्रभारी राजेश खटाणा, सरपंच मोहनलाल सैनी, मालीराम शर्मा, मालीराम कुमावत, देवेंद्र सिंह, पवन सेन, बालूराम भोपा, भागीरथ मल सैनी, रामअवतार मिस्त्री, विनोद मेघवाल, सुमेर, ओमप्रकाश मीणा, महावीर प्रसाद मीणा, रामअवतार मीणा, सुधीर मीणा, मदन मीणा, रोहित, अनिल मीणा, पूरणमल मीणा, विकास मीणा, लक्ष्मण मीणा, कैलाश मीणा जैसाराम सैनी,श्रीराम मीणा, नरेश सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ