Type Here to Get Search Results !

विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता, सभापति पायल सैनी की प्रेस वार्ता



चूरू-यहा नगरपरिषद द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर, प्रेस वर्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सभापति पायल सैनी ने कहा कि, हमने चूरू शहर में अभी हाल ही एक से दस वार्डाे तक, हमने करीब एक करोड़ चार लाख चोहतर हजार चार सो राशि की, निविदाएं जारी की है। आज भी करीब दस वार्डाे की निविदाएं जारी की जा रही है, जो की करीब तयालीस लाख बाईस हजार राशि की है। इसके बाद शेष वार्डाे में भी जरूरत अनुसार सड़के निकाली जाएगी। जिसकी रूप रेखा तैयार है। सड़कों का चयन हो चुका है। अपने अंतिम चरण में है। इसके साथ ही चूरु चौपाटी के रखरखाव, व केटिन संचालन कार्य की निविदा भी जारी की जा चुकी है।  चुरु के एतिहासिक गढ़ के पास खुशीयो की दुकान, व सीएलसी शहरी आजीविका केन्द्र स्थापित करने की भी, निविदा जारी कर दी है। इसके साथ ही करीब एक करोड़ तेतीस लाख सतराह हजार नो सो, राशि के विकास कार्य पिछले छ महीनों से, अब तक पूर्ण करवाए जा चुके हैं। व कार्यदेश जारी किए गए हैं। जिनमे विभिन्न वार्डाे की सड़कें, संपवेल निर्माण गंदे पानी की निकासी के लिए, पाईप लाइन डालने का कार्य, ड्रेनेज चेम्बर निर्माण, शहर से संचालित सीवरेज ड्रेनेज, व अन्य डिग्गियों की डिस्लेटिंग का कार्य, सभी सार्वजनिक शौचालयो की मरम्मत का कार्य, व नाली क्रोस निर्माण भी शामिल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में हमने, चूरू शहर के तीन पार्काें में ओपन जिम स्थापित करने के कार्य का, कार्यदेश भी जारी कर दिया है। जल्द ही वन विहार कॉलोनी स्थित पार्क, व अम्बेडकर भवन में स्थित पार्क, वार्ड सेतालीस व मेडिकल कॉलेज परिसर में ओपन जिम खोली जाएगी। चूरु शहर की प्रबल समस्या गाजसर गिनानी के, पानी ओवरफ्लो के समाधान के लिए भी हम प्रयासरत है। अभी गिनानी पर तीन रिचार्ज शाफ्ट वेल बनाने का कार्य की, निविदा भी जारी की जा चुकी है। अगर ये तीनो रिचार्ज वेल सफल रहे तो, और भी रीचार्जवेल बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला कलेक्टर का भरपूर सहयोग मिला है। जितनी भी चुनावी घोषणाएं की गयी थी, वे सभी पूरी की जाएगी। चूरू शहर में हमने मुख्य सभी सड़के मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत ली गई है। जिसके निर्माण के बाद चुरु शहर के मुख्य मार्ग को सुलभ हो जायेंगे। बादशाह कॉलोनी से सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है। अभी मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत शहर में, दस करोड़ के कार्य करवाए जाने और प्रस्तावित है। जिनकी क्रियान्वित भी जल्द ही पूरी करवाई जाएगी। जौहरी सागर स्थित सीवरेज पम्प हाउस पर, एक सो दस व पचपन की नयी मोटर दी गयी है। बेकअप के लिए भी दो नई मोटर ओर ली जाएगी। भविष्य में निम्न कार्य नगरपरिषद चूरू की, प्राथमिकता पर रहेंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ