सरदारशहर- एस बी डी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग में बॉटेनिकल सोसायटी के तत्वाधान में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वी के स्वामी व विभाग प्रभारी अमरचंद कुमावत के आदेशानुसार विश्व क्षय रोग दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें एम एससी प्रवेश की छात्रा प्रिया पारीक ने टीबी क्या है, कैसे होती है इसके लक्षण आदि बिंदुओं पर प्रकाश डाला तथा विभाग के सहायक आचार्य अशोक कुमार मेघवाल ने क्षय रोग से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी।इस दौरान विभाग सहायक आचार्य भानुप्रिया सूंडा तथा एम एससी प्रवेश और फाइनल तथा बी एससी प्रथम वर्ष के विभिन्न विद्यार्थी उपस्थित रहे। पिछे पांच दिन से एम एससी के चल रहे सेमीनार की कड़ी में आज एम एससी प्रवेश की छात्रा अंबिका पारीक व पूजा तिवाड़ी ने ग्रीन हाउस प्रभाव और संकट ग्रस्त पादपों से सम्बन्धित पीपीटी प्रस्तुत की।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ