शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों से बालकों का सर्वांगीण विकास - मधूसुदन राजपुरोहित
स्थानीय दि. 22मार्च2022 को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सवाई छोटी में वार्षिकोत्सव सम्पन्न। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि मधूसुदन राजपुरोहित ने कहा समय -समय पर इस प्रकार के आयोजन से बालकों में नयी उर्जा का संचार होता है तथा सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलकूद प्रतियोगिता से बालकों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान भैरों सिह, रसद विभाग के मदन सिंह, पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल, मुरली मनोहर ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सवाई बड़ी के सरपंच सांवरमल नायक ने की। इस अवसर पर विद्यालय के बालकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाहों एवं विद्यालय प्रतिभाओं को सम्मानित किया। प्रधान प्रतिनिधि में विद्यालय सुख सुविधा के लिए टीन शेड, एक कक्षा-कक्ष तथा शौचालय निर्माण की घोषणा की।
कार्यक्रम में उपसरपंच प्रताप सिंह, बजरंग सिंह, माल सिंह राजपुरोहित, कल्याण सिंह, इन्दु पारीक, अनिता मीणा, दीपिका, चन्द्रकला प्रजापत, ममता आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन गरिमा चौधरी ने किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ