Type Here to Get Search Results !

पचलंगी में मौसमी बीमारी से बचाव के लिए घर-घर सैनिटाइजेशन का किया शुभारंभ

 



सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली 

पचलगी के आईटी केंद्र पर सोमवार को मौसम बीमारी से बचाव के लिए झुंझुनू की युवा टीम ने घर घर जाकर सोडियम हाइपोक्लोराइड एवं मास्क वितरण कार्यक्रम का भूदौली के श्री श्री 1008 सिया दास महाराज व सरपंच चंदा पालीवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। युवा नेता रोहिताश सैनी ने बताया कि यह टीम झुंझुनू जिले में सबसे पहले पचलंगी गांव से इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है।20 सदस्य टीम झुंझुनू के संयोजक जय सिंह शेखावत के नेतृत्व में 2 दिन प्रत्येक गांव शहर व ढाणियों में जाकर घर-घर सैनिटाइजेशन करेगी तथा मास्क वितरण के साथ-साथ  आमजन को मौसमी बीमारी तथा कोराना के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की अपील करते हुए लोगों को जागरूक करेंगी । प्रत्येक पंचायत में 20 सदस्यों की टीम द्वारा 2 दिन सैनिटाइजेशन किया जाएगा। पचलंगी में मंगलवार को भी घर घर जाकर गांव ढाणीयो में सैनिटाइजेशन किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि नेतराम पालीवाल, राकेश मटोलिया, गुमान सिंह शेखावत, शेर सिंह भूदोली , एलडीसी तिलक राज वर्मा, शंकर लाल सैनी बुरांश, राकेश मीणा, अनिल चौधरी ,राजेश सैनी, मुकेश समोता, राजेंद्र सैनी, सीताराम, रणजीत सैनी, तेजपाल सैनी, उपेंद्र सिंह पापड़ा, राजेश सिंह गुड़ा, शीशराम सैनी ,कृष्ण सैनी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ