DeshDeepak Kirodiwal
चूरू। जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए अग्रसेन नगर कॉलोनी के डॉ रविकांत शर्मा ने बताया कि अग्रसेन नगर कॉलोनी चूरू जो कि कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने स्थित है और बस स्टेण्ड व रेलवे स्टेशन के पास ही है। वर्तमान में जयपुर रोड की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के चलते जयपुर रोड़ के वाहनों का आवागमन मार्ग परिवर्तन होने के कारण अग्रसेन नगर के बीच से होकर होता है। जिस वजह से अग्रसेन नगर कॉलोनी के मार्ग वाहनों के आवागमन के लिये मुख्य मार्ग में तब्दील हो गये है। जो कि एक व्यस्त मार्ग गया है। जिस वजह से इन दिनों अग्रसेन नगर कॉलोनी में चोरी की वारदातें और असामाजिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। होली की रात 17 मार्च को एक साथ अशोक पारीक, सहित तीन अन्य घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसका खुलासा आज दिन तक नहीं हुआ है। अग्रसेन नगर कॉलोनी जो कि चूरू की पोस कॉलोनी में आती है जिसमें अमुमन सरकारी नौकरी पेशा परिवार रिहायस करते हैं जो दिन में अपने नौकरी के संबंध में अपने कार्यालय में रहते हैं और उनके बच्चे स्कूल कॉलेजों में पढ़ने चले जाते है। जिस वजह से मकान बंद व सुने रहते है जिसका फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व चोरी की वारदात को अंजाम देते है। मार्ग परिवर्तन होने के चलते जयपुर व एनएच-52 पर जाने के लिये अग्रसेन नगर कॉलोनी के मार्ग मुख्य मार्ग में तब्दील हो गये है जिस वजह से अग्रसेन नगर कॉलोनी में 24 घंटे चाहनों का आवागमन रहता है इसी बात का फायदा उठा कर असामाजिक तत्व चोरी की वारदात कर बड़ी आसानी से निकल जाते है। अग्रसेन नगर कॉलोनी में दिनोंदिन बढ़ती चोरी की वारदातों और असामाजिक गतिविधिया की रोकथाम के लिये अभय कमान्ड के जरिये कैमरो की व्यवस्था करवाई जाये और कॉलोनी में मुख्य मार्गों और चौराहों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करवायी जाये। जिससे असामाजिक गतिविधियों और चोरी की चारदातों पर अकुंश लगाया जा सके। । इस अवसर पर अशोक पारीक, मोहनलाल शर्मा, हरिप्रकाश, प्रदीप, धर्मपाल, एडवोकेट निजामी, डॉ शांतनु डाबी, जिले सिंह, जयदेव महला आदि ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ